उफ़क साहिल
भभुआ। नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत कैमूर जिले में समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी कैमूर (भभुआ) श्री नितिन कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से संपूर्णता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक एवं उनकी टीम उपस्थित रही।
यह अभियान जिले के पाँच चयनित आकांक्षी प्रखंडों—रामगढ़, कुदरा, रामपुर, भगवानपुर एवं चाँद—में स्वास्थ्य (ICDS), शिक्षा एवं पशुपालन विभाग से संबंधित 6 प्रमुख सूचकांकों की शत-प्रतिशत संतृप्ति के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। अभियान की अवधि 28 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
जनसामान्य में जागरूकता फैलाने हेतु रवाना किया गया संपूर्णता रथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न प्रखंडों में पहुँचेगा, जहाँ संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अभियान का स्थानीय स्तर पर शुभारंभ किया जाएगा—
02 फरवरी 2026: रामगढ़ प्रखंड
03 फरवरी 2026: कुदरा एवं रामपुर प्रखंड
05 फरवरी 2026: भगवानपुर एवं चाँद प्रखंड
अभियान के अंतर्गत निर्धारित प्रमुख लक्ष्य
ICDS विभाग:
6 माह से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों को शत-प्रतिशत पूरक पोषण उपलब्ध कराना।
आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की शत-प्रतिशत माप दक्षता सुनिश्चित करना।
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय एवं पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना।
सभी सरकारी विद्यालयों में छात्राओं की संख्या के अनुरूप शौचालय सुविधा सुनिश्चित करना।
निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत बोवाइन टीकाकरण (FMD) सुनिश्चित करना।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय, सक्रिय सहभागिता एवं समयबद्ध कार्ययोजना के साथ अभियान के लक्ष्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.