उफ़क साहिल
बिहार के सरकारी स्कूलों में होगा बड़ा बदलाव, 1485 करोड़ की योजना को कैबिनेट की मंजूरी
बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति दी गई, जिसके तहत राज्य के 789 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
इस योजना पर कुल 1485.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू किया जाएगा। कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने जानकारी दी कि बैठक में कुल 43 प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
नई योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कराई जाएगी। छात्रों को आधुनिक विषयों, तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास और नवाचार से जोड़ा जाएगा, ताकि वे भविष्य की जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।
चयनित स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और समृद्ध पुस्तकालय विकसित किए जाएंगे। इससे छात्रों को डिजिटल और व्यवहारिक शिक्षा का बेहतर अनुभव मिलेगा।
सरकार का मानना है कि इस पहल से सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के छात्रों के बीच शैक्षणिक अंतर कम किया जा सकेगा।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.