नवीदुल हसन

16 जनवरी को रिलीज होगी स्मृति सिन्हा और गौरव झा स्टारर फिल्म ‘पति का प्यार, सास का दुलार’*

भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। स्मृति सिन्हा और गौरव झा स्टारर बहुप्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ आगामी 16 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की गर्माहट और भावनाओं की गहराई को बड़े परदे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म का टाइटल ही दर्शकों को परिवार और संस्कार से जुड़े एक भावनात्मक सफर का संकेत देता है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में गौरव झा और स्मृति सिन्हा नजर आएंगे, जिनकी जोड़ी पहले से ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री इस फिल्म की खास ताकत मानी जा रही है। फिल्म में पति-पत्नी और सास-बहू के रिश्तों को संवेदनशीलता और संतुलन के साथ दिखाया गया है, जो हर वर्ग के दर्शकों से जुड़ने की क्षमता रखता है। 

विश्वा मूर्ति फिल्म्स व पिकासो प्रोडक्शन प्रस्तुत फिल्म ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ के निर्माता संजय पाण्डेय व देवेंद्र बंसल हैं, जबकि निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। संजय पाण्डेय ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ एक ऐसी पारिवारिक फिल्म है, जो आज के दौर में रिश्तों की अहमियत और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त रूप से सामने रखती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों से जुड़ने वाली है, क्योंकि इसकी कहानी घर-परिवार, संस्कार और भावनाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। संजय पाण्डेय के अनुसार, फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है, जिससे दर्शक न केवल फिल्म का आनंद लेंगे बल्कि इससे कुछ सीख भी लेकर जाएंगे।

पति का प्यार, सास का दुलार’ में सशक्त सहायक कलाकारों की भी अहम भूमिका है। फिल्म में जय सिंह राठौड़, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जायस, महेश आचार्य, रिंकू भारती, बीबी बिजेंद्र सिंह, कविता राज सिंह, विनोद मिश्रा, निशा तिवारी, सुबोध सेठ, स्वीटी सिंह राजपूत, मुस्कान गोस्वामी और काजल निषाद जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे, जो कहानी को मजबूती प्रदान करते हैं।

फिल्म की खास बात इसमें शामिल चाइल्ड आर्टिस्ट चाथ राज की भूमिका भी है, जो कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ते हैं। पारिवारिक ड्रामा होने के साथ-साथ फिल्म में सामाजिक संदेश भी पिरोया गया है, जिससे दर्शक न केवल मनोरंजन करेंगे बल्कि रिश्तों की अहमियत को भी महसूस करेंगे।

गौरतलब है कि फिल्म ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ के सह निर्माता नरेन्द्र गुप्ता, प्रदीप महादेव पवार, प्रशांत खैर और अभिषेक गोयल हैं। फिल्म का संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है, जबकि गीतों को प्यारेलाल यादव, राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखा है। कथा, पटकथा एवं संवाद मनोज पाण्डेय के हैं। छायांकन की जिम्मेदारी समीर जहांगीर सैयद ने संभाली है और संकलन गुर्जन्ट सिंह ने किया है। नृत्य निर्देशन प्रवीण शेलार, कला निर्देशन अवधेश राय और कॉस्ट्यूम डिजाइन विद्या विष्णु ने किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। 

पति का प्यार, सास का दुलार’ एक साफ-सुथरी, पारिवारिक और भावनात्मक फिल्म है, जो 16 जनवरी को रिलीज होकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। मजबूत कहानी, दमदार अभिनय और पारिवारिक संवेदनाओं के साथ यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक यादगार पेशकश साबित होने की उम्मीद है।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.