नवीदुल हसन

जयपुर में ढाबे पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, तोड़फोड़ CCTV में कैद

जयपुर: Jaipur के वाटिका रोड पर बीती रात कुछ नकाबपोश बदमाशों ने एक दाल-बाटी चूरमा के ढाबे पर हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने अचानक हंगामा शुरू कर दिया और दुकान में रखी कुर्सियां, मेज और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग हाथों में डंडे लिए नजर आ रहे हैं और ढाबे के बाहर व अंदर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.