सुहैल खान, संवाददाता, भभुआ

Edited by- उफ़क साहिल

कैमूर (भभुआ) जिला पदाधिकारी, कैमूर (भभुआ) की अध्यक्षता में आज एक दिवसीय जिला स्तरीय क्षमता संवर्धन एवं अभिविन्यास प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन मुंडेश्वरी सभागार में किया गया। यह प्रशिक्षण जन्म–मृत्यु पंजीकरण से संबंधित था, जिसमें जिले के सिविल सर्जन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी एवं संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का शुभारंभ अपर समाहर्ता, कैमूर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जन्म–मृत्यु पंजीकरण के महत्व, समयबद्ध पंजीकरण की आवश्यकता तथा इससे संबंधित प्रशासनिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

प्रशिक्षण सत्र में CRS पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया, डेटा प्रविष्टि, सुधार एवं प्रमाण-पत्र निर्गमन से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जन्म–मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969, संशोधित अधिनियम 2023 तथा द्वितीय संशोधित नियमावली 2025 के प्रमुख प्रावधानों, अध्यायों एवं धाराओं की व्याख्या की गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए शंकाओं का समाधान किया गया। तकनीकी एवं विधिक पहलुओं पर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अरमान मांसुरी एवं श्री संतोष कुमार द्वारा बिंदुवार प्रस्तुति दी गई।

कार्यशाला में जिला सांख्यिकी कार्यालय से श्री राजीव रंजन कुमार (जिला सांख्यिकी पदाधिकारी), श्री विकास कुमार, श्री संतोष कुमार, श्री छन्ने लाल, श्री शशि कुमार, श्री अजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.