उफ़क साहिल

कैमूर (भभुआ)। जिले में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, कैमूर ने की। कार्यक्रम में माननीय भभुआ विधायक श्री भरत बिंद की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश

कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार, कैमूर (भभुआ) में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक करना तथा लोकतंत्र की नींव को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

मुख्य चुनाव आयुक्त के संदेश का प्रसारण

समारोह की शुरुआत पूर्वाह्न 11:30 बजे हुई, जिसमें 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा देश के नाम दिए गए विशेष संदेश का प्रसारण किया गया। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन उप निर्वाचन पदाधिकारी, कैमूर द्वारा किया गया।

गीत के माध्यम से मतदान की महत्ता का संदेश

लोकतंत्र के इस उत्सव में जिला SVEEP आइकन श्रीमती अनुराधा रस्तोगी ने गीत के माध्यम से मतदान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।

लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन की शपथ

कार्यक्रम के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों, राजनीतिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन की शपथ दिलाई गई।

निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 36 कर्मी सम्मानित

इस अवसर पर जिला निर्वाचन शाखा द्वारा निर्वाचन कार्यों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले कुल 36 उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों में बी.एल.ओ. (BLO), सुपरवाइजर एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल रहे।

सम्मानित कर्मियों में शामिल हैं—

रामगढ़ (AC-203): कुमारी अंशु सिंह, विजय शंकर विश्वकर्मा (BLO), मोती लाल सिंह (DEO) आदि।

मोहनिया (AC-204): दिनेश कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार शर्मा, दशरथ राम आदि।

भभुआ (AC-205): पूनम देवी (BLO), ओम प्रकाश सिंह (DEO) आदि।

चैनपुर (AC-206): सरताज अंसारी, आशा यादव, नीरज कुमार सिंह आदि।

सुपरवाइजर: उमेश कुमार, मो. शहजाद अंजुम, बिनोद कुमार पांडेय एवं चन्दन कुमार सिंह।

इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय से हरिओम पांडेय, मणिकांत एवं कार्यपालक सहायक कमलेश कुमार गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में अधिकारी एवं प्रतिनिधि रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), जिले के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा समाहरणालय के कर्मी उपस्थित रहे।

“कोई मतदाता न छूटे” का संकल्प दोहराया गया

जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन के माध्यम से “कोई मतदाता न छूटे” के संकल्प को दोहराते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.