Advertisement

ब्यूरो रिपोर्ट - भागदौड़ और बिजी लाइफस्टाइल, जंक फूड और गलत आदतों के कारण पुरुषों में डायबिटीज, मोटापा और प्रजनन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर स्पर्म काउंट और उसकी क्वालिटी पर पड़ रहा है, जिससे फर्टिलिटी कम हो जाती है और कई कपल्स को IVF जैसे तरीकों का सहारा लेना पड़ता है।
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, घी में भुनी 5–6 लहसुन की कलियों का पेस्ट बनाकर रोजाना 15 दिनों तक सेवन करने से स्पर्म काउंट और क्वालिटी बेहतर हो सकती है। लहसुन में मौजूद एलिसिन और सेलेनियम स्पर्म की संख्या और मोटिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसके साथ संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज, वजन नियंत्रित रखना, तनाव से दूरी, पूरी नींद लेना और धूम्रपान व टाइट कपड़ों जैसी आदतों से बचना भी जरूरी है।
(Disclaimer - इस रिपोर्ट से जुड़ी सभी हेल्थ जानकारी और सलाह सिर्फ जानकारी के लिए हैं। इस जानकारी पर अमल करने से पहले कृपया अपने पर्सनल डॉक्टर से सलाह लें)
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.