अक्सर यह देखा जाता है कि कई लोगों को रात में सोते ही खर्राटे (Snoring) की परेशानी होती है।  असल में यह  खर्राटे एक तरह की आवाज़ होती है और कभी कभी यह आवाज़ डरावनी आवाज़ की शक्ल में बदल जाती है।  यह आवाज़ नींद के दौरान नाक और गले के से बाहर आती है। जब हवा का बहाव गले की त्वचा में स्थित ऊतकों में कंपन पैदा करते हैं तब खर्राटे की आवाज निकलती है। इसके अलावा, इंसान की ज़बान से भी खर्राटों की समस्या पैदा हो  सकती है।  यहां आप खर्राटे को कुछ घरेलू उपायों (Home Remedies) के माध्यम से आसानी से रोक सकते हैं।  

तेज खर्राटों से निजात पाने के लिए अपनाएं ये 6 होम रेमेडीज़
रात  में सोते समय खर्राटे (Snoring) लेने की समस्‍या इन दिनों इतनी सामान्‍य होती जा रही है कि अब इसे समस्‍या समझना ही छोड़ दिया गया है।  हालांकि, खर्राटे लेने वाला इंसान के लिए यह उतनी समस्‍या वाली बात नहीं लगती लेकिन जो भी उसके आसपास सोता है उसकी सिर्फ नींद ही  खराब नहीं होती है बल्कि उसके लिए कभी कभी डरावनी स्थिति पैदा हो जाती है। 

नींद में खर्राटे एक सामान्‍य बात नहीं है बल्कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत डॉक्‍टर से जांच करनी चाहिए। इससे पहले आप कुछ घरेलू नुस्‍खों (Home Remedies) की मदद से इस समस्‍या को कम करने का तरीक़ा आज़मा सकते हैं।  यहां हम आपको आपके किचन में मौजूद मसलों की मदद से आप खर्राटे की समस्‍या को घर पर ही ठीक कर सकते हैं। 
 

1.पुदीना (Peppermint)
पुदीने  का तेल गुनगुने पानी में डालकर गरारा करें तो कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आपको  खर्राटे की समस्‍या में बहुत फ़ायदा महसूस होने लगेगा। इसके अलावा अगर आप गुनगुने पानी में पुदीने के पत्ते को उबाल कर पिएंगे तो इससे भी खर्राटे की दिक्कत धीरे-धीरे खत्‍म हो सकती है। 

2.दालचीनी (Cinnamon)
एक गिलास गुनगुने  पानी में दो से तीन चम्‍मच दालचीनी का पाउडर  मिलाकर  कुछ दिनों तक लगातार इस्तेमल करें इससे आपको कुछ दिनों में ही फ़र्क़ महसूस होने लगेगा।  

3.लहसुन (Garlic)
लहसुन की एक कली रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ निगल लें इससे  खर्राटे से राहत मिलेगी। 

4.जैतून तेन (Olive oil)
जैतून के तेल को नाक में डालने से सांसों की समस्या से निजात मिलती है। हर रात सोने से पहले जैतून तेल की कुछ बूंदे नाक में डाल लेनी चाहिए। इससे धीरे-धीरे खर्राटे की परेशानी भी दूर हो जाती है। 

5.देसी घी (Ghee)
देसी घी  से भी  खर्राटे की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले देसी घी को हल्का गर्म करके कुछ बूंदों को नाक में डालने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। 

6.हल्‍दी (Turmeric)

हल्‍दी  के इस्तेमाल  से नाक को साफ़  किया जा सकता है।  इससे सांस लेने में आसानी मिलती है। रोज़ाना रात को सोने से पहले एक चम्‍मच हल्‍दी को गर्म दूध में पकाकर पिएं। 


(डिस्क्लैमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं बेहतर होगा कि इस्तेमाल से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क ज़रूर करें।)

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.