रेहान फ़ज़ल 

इटली की राजधानी रोम के एक चर्च में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी एक तस्वीर लगाए जाने के बाद देश में विवाद शुरू हो गया है। चर्च के अंदर लगी इस कलाकृति में मेलोनी जैसी आकृति दिखाई देने पर लोगों ने नाराजगी जताई और इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आते ही बहस तेज हो गई। कई लोगों ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थल में किसी राजनीतिक नेता से जुड़ी तस्वीर लगाना गलत है और इससे आस्था को ठेस पहुंचती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह एक कला का रूप है, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

विवाद बढ़ने के बाद चर्च प्रशासन की ओर से सफाई दी गई है कि यह कलाकृति किसी राजनीतिक प्रचार का हिस्सा नहीं है। हालांकि, मामला तूल पकड़ चुका है और इटली में इसे लेकर चर्च और सरकार दोनों पर सवाल उठने लगे। 

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.