शेख अर्शी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव मीडिया से बात कर रहे हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि जमानत मिलने पर वे क्या कहना चाहेंगे, तो इसके जवाब में वह कहते हैं,

“सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ उनके घर में बैठकर बहुत खुशी महसूस हुई। सलमान खान जैसे इंसान इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वह हमेशा लोगों की मदद करते हैं। हमने सलमान के साथ 10–12 फिल्में की हैं। अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं।”

आपको बता दें कि सलमान खान का यह वीडियो पुराना है। चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 05 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। तब से वह जेल में ही हैं। उनकी जमानत याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई सोमवार, 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। मामले की अगली सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी।

दरअसल, साल 2012 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था। फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी थीं। इसी फिल्म के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जो अब बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो चुका है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चली। ऐसे में राजपाल यादव को फिल्म में भारी नुकसान हुआ और वह कर्ज नहीं चुका पाए। अदालत की ओर से उन्हें कई अवसर दिए गए, लेकिन भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाया गया।

इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया। अदालती आदेश के पालन में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Shaekh Arshi

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.