कलम लोक डेस्क - अगर आप किसी भी तरह की दवाई  बिना डॉक्टर की सलाह के खाते हैं तो अब आपको इससे सतर्क रहने की ज़रूरत है।  बस यूँ गए और मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर खा ली तो यह आपके लिए घातक हो सकता है। 

बिना डॉक्टर की सलाह के लेने वाली दवाईयां  आपकी सेहत को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकती हैं। नुक्सान की शुरुआत दवाईयों से होने वाले  रिएक्शन से भी हो सकता है । ऐसे में हमें किसी भी मर्ज़ को कोई भी दवाई सीधे मेडिकल से लेने से परहेज करना चाहिए। बिना किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह से लेने वाली दवाई से कई ऐसे नुक़सानात हो सकते हैं जो निम्न लिखित हैं।  

शरीर में  एलर्जी हो सकती है 
डॉक्टर के बिना सलाह के दवा लेने से आपको सबसे पहले  एलर्जी हो सकती हैं। जो बाद में आपके लिए  जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए कभी भी खुद बखुद मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदने से बचना चाहिए।  

दवाओं का साइड इफेक्ट किडनी लिवर और दिल पर भी हो सकता है 
बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से दवाओं का आपके जिस्म पर बुरा असर हो सकता है। जो आपके लिए ज़्यादा खतरनाक हो सकता है जिससे  आपकी सेहत को  नुकसान हो सकता है।  दवाओं के साइड इफेक्ट से बचने के लिए आपको हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लेना चाहिए। अक्सर यह भी देखा गया है कि बिना किसी डॉक्टर की सलाह से ली गयी दवाई किडनी, लिवर  और दिल पर भी बुरा असर करती हैं।  

बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से आपको दवाओं के डोज़ के बारे में सही जानकारी नहीं होने से आप अधिक दवाई ले सकते हैं।  जिससे मर्ज़ में फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसलिए यह ज़रूरी है कि आप बगैर  डॉक्टर की सलाह केकोई भी  दवा न लें और हमेशा एक अच्छे  डॉक्टर से मश्विरा करें।  

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.