मुम्बई : भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव का नया गीत “पियवा के मन ना डोलल” रिलीज़ होते ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही है। अपनी सुरीली और भावुक आवाज़ के लिए पहचाने जाने वाले प्रमोद प्रेमी ने इस गाने के जरिए एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे प्रेम और भावनाओं को गीतों में बखूबी उतारने की कला जानते हैं। यह गीत प्यार, भरोसे और सच्चे रिश्तों की गहराई को बेहद सादगी और संवेदनशीलता के साथ पेश किया गया है।
गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छू जाते हैं। वहीं, संगीतकार विक्की वॉक्स का मधुर संगीत गीत की भावनात्मक ताकत को और बढ़ा देता है। “पियवा के मन ना डोलल” एक ऐसा गीत है, जिसे सुनते ही श्रोताओं को अपने जीवन के रिश्तों की सच्चाई और विश्वास की अहमियत का एहसास होता है। यही वजह है कि रिलीज़ के कुछ ही समय में यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने लगा है।
इस गीत में प्रमोद प्रेमी यादव के साथ अभिनेत्री प्रीति मौर्या नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। प्रमोद और प्रीति की जोड़ी ने गीत में प्यार, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को इतने स्वाभाविक अंदाज़ में दिखाया है कि दर्शक खुद को कहानी से जुड़ा हुआ महसूस करने लगते हैं। उनकी आंखों की भाव-भंगिमा और सहज अभिनय गाने को और भी खास बना देता है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.