भभुआ (कैमूर):

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैमूर जिला प्रशासन द्वारा भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय भभुआ सहित पूरे जिले में सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और शैक्षणिक परिसरों में ध्वजारोहण एवं विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्य समारोह 26 जनवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में आयोजित होगा। इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री एवं कैमूर के सह-प्रभारी मंत्री श्री रामकृपाल यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा।

समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही परेड एवं सलामी समारोह का आयोजन भी होगा।

इसके अतिरिक्त समाहरणालय, जिला परिषद, विकास भवन, अनुमंडल कार्यालय, थाना परिसर एवं पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपराह्न 02:30 बजे से जगजीवन स्टेडियम में फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाएं तथा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.