अरशी नाज़
भभुआ,
भारतमाला परियोजना (वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे) के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान को पारदर्शी एवं त्वरित बनाने हेतु मंगलवार को समन्वय बैठक आयोजित की गई। 27 जनवरी 2026 को आयोजित इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कैमूर एवं अंचलाधिकारी, चाँद ने मौजा जिगना एवं खैटी के रैयतों से सीधा संवाद किया।
बैठक में मुआवजा भुगतान की वर्तमान स्थिति तथा आ रही तकनीकी समस्याओं पर चर्चा की गई। रैयतों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि त्रुटिपूर्ण दस्तावेजों एवं पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों का समाधान नियमानुसार कैंप लगाकर किया जाएगा।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि जिन रैयतों के कागजात पूर्ण हैं, उनका भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं अंचलाधिकारी, चाँद को वंशावली एवं खाता सत्यापन कार्यों में किसानों को अनावश्यक परेशानी न होने देने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने रैयतों से अपील की है कि वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं भूमि से संबंधित अद्यतन दस्तावेज समय पर संबंधित कार्यालय में जमा करें, ताकि भुगतान प्रक्रिया में विलंब न हो। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र किसानों को समय पर उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.