कैमूर, 20 जनवरी 2026: आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की संयुक्त अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के गणमान्य व्यक्ति, पूजा समितियों के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, बिना प्रशासनिक अनुमति अथवा लाइसेंस के किसी भी पूजा पंडाल के स्थापना पर प्रतिबंध रहेगा। पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों अथवा विसर्जन के दौरान अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक भोजपुरी गीतों के बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि विसर्जन जुलूसों एवं संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों तथा सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी। भ्रामक खबरें या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध साइबर सेल सक्रिय रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.