शेख अर्शी

कैमूर, 19 जनवरी 2026: माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली समीक्षा बैठक से संबंधित सभी आवश्यक प्रपत्रों एवं प्रतिवेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि निर्धारित प्रारूप के अनुसार सभी अभिलेखों को यथाशीघ्र अद्यतन कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘समृद्धि यात्रा’ राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों का प्रत्यक्ष आकलन किया जाएगा। सभी विभागों को आपसी समन्वय, पूर्ण तैयारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.