अरशी नाज़
पटना/बिहार:
बिहार में रविवार सुबह हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में कुल 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही हादसों ने राज्य में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहला हादसा: पटना के बिहटा में हुआ। रात 2 बजे मनेर उर्स से लौट रहे लोगों से भरे एक ऑटो में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ,कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शव करीब 50 मीटर तक सड़क पर फैल गए। इस हादसे में ऑटो सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें 2 बच्चे भी थे।
दूसरा हादसा: पटना-बक्सर फोरलेन पर हुआ, जहां एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार पत्तों की बिखर गई, मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। उसमें से एक को हॉस्पिटल ले जाया गया जिसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू की।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.