बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ज़िंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। बॉबी ने बताया कि उन्होंने शराब छोड़ दी है और अब उन्हें डेढ़ साल से ज़्यादा समय हो चुका है। अब उन्हें इसकी कमी महसूस नहीं होती, जो उनके लाइफ के लिए एक बड़ी बात है।

पूरे दिन शराब में रहते थे बॉबी

एस्क्वायर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब शराब उनकी ज़िंदगी का हिस्सा बन गई थी। शुरुआत में उन्हें लगता था कि ये उन्हें सहारा दे रही है, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर उनके रिश्तों और ज़िंदगी पर पड़ने लगा। एक एक्टर के लिए उसका शरीर और चेहरा ही उसकी असली पहचान होते हैं और अगर वही बुरे दिखने लग जाएँ, तो करियर पर भी असर पड़ सकता है। उम्र बढ़ने के साथ वो जल्दी थक जाते थे, जिससे उन्हें लगा कि अब खुद का ख़याल रखना बहुत ज़रूरी है।

डेढ़ साल से शराब नहीं पी

बॉबी ने आगे बताया कि अब वो इससे पूरी तरह बाहर आ चुके हैं। पिछले डेढ़ साल से उन्होंने शराब नहीं पी है। उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ कि ये बदलाव इतना आसान हो सकता है। उन्होंने अपने दो बर्थडे और दो न्यू ईयर बिना शराब के बिताए और उन्हें कोई कमी महसूस नहीं हुई। साथ ही, ये बदलाव उनकी सोच और लाइफस्टाइल दोनों में पॉजिटिव असर लेकर आया है। अपने परिवार के लिए भी उन्होंने शराब से दूरी बनाई, क्योंकि जब वो शराब पीते थे, तो उनके परिवार के लोग डरे हुए रहते थे।

बॉबी देओल का करियर

बता दें कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने 1995 में फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद 'गुप्त' और 'सोल्जर' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान मज़बूत की। हालांकि, बाद में उनका करियर कुछ समय के लिए स्लो हो गया, लेकिन उन्होंने 'आश्रम' और फिल्म 'एनिमल' से शानदार वापसी की।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Shaekh Arshi

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.