नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में जियो के एआई चश्मे को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान जियो फ्रेम्स को अनुभव करने के लिए लंबी कतारें लग गईं।
रिलायंस जियो ने इस एआई चश्मे को पिछले वर्ष अपनी वार्षिक बैठक में पेश किया था। इस चश्मे को पहनकर उपयोगकर्ता सामने मौजूद वस्तु या चीज के बारे में तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकता है।
यह एआई चश्मा उन्नत तकनीक पर आधारित है और हेल्थ कोच की तरह काम कर सकता है। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई व्यक्ति खाने की किसी चीज को देखता है तो यह उसकी कैलोरी की जानकारी दे सकता है और डाइट से जुड़ी सलाह भी प्रदान कर सकता है।
इसके अलावा, इस चश्मे में इंस्टेंट लाइव स्ट्रीमिंग, हैंड्स-फ्री कॉलिंग, चलते-फिरते संगीत सुनने, स्मार्ट लर्निंग और फोटो कैप्चर जैसे फीचर भी उपलब्ध हैं।
हालांकि, कंपनी ने अभी इस एआई चश्मे को व्यावसायिक रूप से लॉन्च नहीं किया है। इच्छुक लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए पंजीकरण कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसकी कीमत मध्यम बजट स्मार्टफोन के बराबर हो सकती है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Rehan Fajal
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.