रेहान फ़ज़ल
पटना: पटना मेट्रो की सेवाएं शुरू होने के कुछ ही समय बाद तकनीकी कारणों से ठप पड़ गई हैं। बीते दो दिनों से मेट्रो का संचालन पूरी तरह बंद है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि मेट्रो सिस्टम में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकीं।
विज्ञापन

कॉरपोरेशन के अनुसार, खराबी को दूर करने के लिए तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं को अस्थायी रूप से रोका गया है। अधिकारियों ने कहा है कि जैसे ही समस्या का समाधान होगा, सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी और इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से दी जाएगी।
गौरतलब है कि लंबे इंतजार के बाद पटना मेट्रो की सेवाएं शुरू हुई थीं, लेकिन शुरुआत में ही आई इस तकनीकी बाधा ने यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.