रेहान फ़ज़ल 

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उनका शपथ ग्रहण समारोह कल शाम को आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले बुधवार सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें औपचारिक निर्णय लिया जाएगा। बैठक के बाद सुनेत्रा पवार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इसके साथ ही वह महाराष्ट्र की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री बनेंगी।

राजनीतिक हलकों में इस फैसले को अहम माना जा रहा है और इसे राज्य की राजनीति में नए समीकरणों के तौर पर देखा जा रहा है।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.