रेहान फ़ज़ल
उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति की दो पत्नियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पंचायत तक पहुंच गया। दोनों पत्नियों के झगड़े के बाद पंचायत ने अनोखा फैसला सुनाते हुए पति को 3-3 दिन के लिए दोनों के बीच बांट दिया।
बताया जा रहा है कि पंचायत के फैसले के अनुसार पति को हफ्ते में तीन दिन पहली पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहना होगा। वहीं, एक दिन पति को आराम (छुट्टी) देने की भी बात कही गई है। इस फैसले के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत ने यह निर्णय दोनों पक्षों में संतुलन बनाए रखने के लिए लिया, हालांकि इस तरह के फैसलों पर सवाल भी उठ रहे हैं।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.