Jamia Millia Islamia के प्रोफेसर आसिफ उमर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पूज्य माता का इंतकाल हो गया है, जिससे उनके परिवार, रिश्तेदारों और जानने वालों में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुखद समाचार के सामने आते ही विश्वविद्यालय समुदाय में भी शोक की लहर दौड़ गई।बताया जा रहा है कि प्रोफेसर आसिफ उमर अपनी माता से बेहद लगाव रखते थे और उनके जीवन में उनका विशेष स्थान था। माता के निधन की खबर मिलते ही उनके करीबी सहयोगी, छात्र और विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी गहरा दुख व्यक्त किया गया है। सहकर्मियों ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और इस कठिन घड़ी में पूरा विश्वविद्यालय परिवार प्रोफेसर आसिफ उमर के साथ खड़ा है। सोशल मीडिया पर भी उनके शुभचिंतकों और विद्यार्थियों द्वारा श्रद्धांजलि संदेश साझा किए जा रहे हैं।दिवंगत माता के निधन से परिवार को जो आघात पहुंचा है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। सभी ने मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की और प्रोफेसर आसिफ उमर को इस दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का संदेश

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Shaista azmi

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.