ओडिशा में 19 वर्षीय एक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। मृतक युवक पर बांग्लादेशी होने के शक में हमला किए जाने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इस मामले को लेकर PDP नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा—
“ना भारत, ना हिंदुस्तान, तेरा नाम लिंचिस्तान है।”
इल्तिजा मुफ़्ती ने इस घटना को देश में बढ़ती भीड़ हिंसा (लिंचिंग) का उदाहरण बताते हुए सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं भारत की लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घटना की जांच जारी है और दोषियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन एहतियातन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह घटना एक बार फिर देश में भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने और धार्मिक पहचान के आधार पर हिंसा के मुद्दे को केंद्र में ले आई है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.