रेहान फ़ज़ल 

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2026 को लेकर अभ्यास शुरू कर दिया है। हाल ही में धोनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह नेट सेशन के दौरान पैड पहनकर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन दिया गया—“देखो कौन वापस आया है।”

धोनी की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच उत्साह और उम्मीदें और बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि धोनी एक बार फिर IPL में मैदान पर उतर सकते हैं, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.