Shaista azmi
बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 5 अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 33 किलो हाई-क्वालिटी हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, आरोपी यह गांजा विदेश से भारत लाने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा जांच के दौरान इनके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा खिलौनों और अन्य सामान के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन एक्स-रे जांच में सच्चाई सामने आ गई।गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस गिरोह के तार किस-किस देश से जुड़े हैं और भारत में गांजा किसे सप्लाई किया जाना था। एजेंसियों का मानना है कि यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट हो सकता है।इस कार्रवाई के बाद गया एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया को और सख्त कर दिया गया है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.