Shaista azmi
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। यहां लगभग एक फीट तक ताज़ा बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। वहीं पर्यटन नगरी मनाली में रात भर से लगातार बारिश जारी है, जिससे ठंड में और इजाफा हो गया है।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल, सोलंगनाला और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर फिसलन बढ़ने से वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है। प्रशासन द्वारा जरूरत पड़ने पर कुछ मार्गों पर यातायात रोकने के भी संकेत दिए गए हैं।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में ऊपरी इलाकों में और हिमपात की संभावना बनी हुई है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है। मौसम खराब रहने के चलते पर्यटकों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।बर्फबारी से जहां पर्यटक स्थलों की खूबसूरती बढ़ी है, वहीं स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ठंड और यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.