मुंबई - क़लम लोक सं : भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी हस्ती और “टीवी क्वीन” कही जाने वाली एकता कपूर एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर दस्तक देने आ रही हैं। बालाजी टेलीफ़िल्म्स और दूरदर्शन की साझेदारी में लोकप्रिय धारावाहिक “ये दिल मांगे मोर” अब दोबारा छोटे पर्दे पर लौट रहा है। यह शो अपने दौर में दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा था और अब इसे फिर से प्रसारित किया जा रहा है। इसके किरदार, कहानियाँ और जज़्बात दर्शकों को उस सुनहरे समय में वापस ले जाएंगे जब परिवार एक साथ बैठकर टीवी पर धारावाहिकों का आनंद लिया करता था।

“ये दिल मांगे मोर” का प्रसारण 19 अगस्त से DD National पर शुरू होगा। दर्शक इसे सोमवार से शुक्रवार, रात 9:30 बजे देख सकेंगे। इस समय-सारणी के साथ दूरदर्शन अपने दर्शकों को प्राइम टाइम पर बेहतरीन मनोरंजन देने जा रहा है। बालाजी टेलीफ़िल्म्स और दूरदर्शन का यह सहयोग न केवल भारतीय दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाला मनोरंजन उपलब्ध कराएगा बल्कि यह टेलीविजन के उस दौर को भी जीवंत करेगा, जिसने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा था।

“ये दिल मांगे मोर” की वापसी सिर्फ़ एक शो का दोबारा प्रसारण नहीं है, बल्कि यह दर्शकों के लिए उन पुरानी यादों को जीने का मौका है, जिनसे उनका भावनात्मक रिश्ता जुड़ा हुआ है। इस शो के ज़रिए भारतीय टेलीविजन का सुनहरा दौर फिर से लौटने वाला है।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.