Shaista azmi
नई दिल्ली 18 जनवरी 2026: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नाइजीरियाई ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन और एमडीएमए (एक्स्टसी) टैबलेट जब्त की हैं।क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में विदेशी नागरिकों के जरिए महंगी सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और छापेमारी कर दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों के पास से 418 ग्राम कोकीन और 925 एमडीएमए टैबलेट बरामद की गईं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में ड्रग सप्लाई नेटवर्क चला रहे थे और कॉलेज छात्रों, पार्टी सर्कल और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों को नशे की खेप सप्लाई करते थे।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विदेश से ड्रग्स मंगवाकर दिल्ली में छोटे-छोटे नेटवर्क के जरिए उनकी सप्लाई करते थे। पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सबूत जब्त कर लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और इसकी जड़ें दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों तक फैली हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जांच जारी है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.