रेहान फ़ज़ल
चार्जिंग के दौरान Samsung Galaxy S25 Plus में हुए धमाके के मामले में अब कंपनी का बयान सामने आया है। यह घटना दक्षिण कोरिया की बताई जा रही है, जहां फोन चार्ज होते समय ब्लास्ट हो गया।
पहले सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सैमसंग की फायर एंड मरीन इंश्योरेंस टीम ने प्रभावित परिवार के हर सदस्य को 500 डॉलर (करीब 45 हजार रुपये) मुआवजा देने की पेशकश की थी। इस हादसे में परिवार के तीन सदस्य प्रभावित हुए थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।
अब इस पूरे मामले पर Samsung Electronics का आधिकारिक बयान सामने आया है और कंपनी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी कहा गया है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.