रेहान फ़ज़ल
भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नवीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वे अब तक के सबसे युवा भाजपा अध्यक्षों में शामिल हो गए हैं। मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगी।
अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद नितिन नवीन ने संगठन में पहली नियुक्तियां कर दीं। उन्होंने विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी और शीभा कंडलाजे को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार को भी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन का फोकस आगामी विधानसभा चुनावों को मजबूत रणनीति के साथ लड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर रहेगा।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.