रेहान फ़ज़ल
भारतीय रेलवे नए साल 2026 में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन गैस से चलने वाली ट्रेन जींद–सोनीपत रूट पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी सप्ताह ट्रेन का फाइनल लोड ट्रायल किया जाएगा और ट्रायल सफल रहने पर पीएमओ से मंजूरी मिलते ही इसका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
यह ट्रेन पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होगी। खास बात यह है कि 9 किलोग्राम पानी से लगभग 900 ग्राम हाइड्रोजन ईंधन तैयार किया जाएगा, जिससे ट्रेन करीब 1 किलोमीटर तक चल सकेगी। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।
रेलवे के अनुसार, हाइड्रोजन प्लांट तैयार हो चुका है और ट्रेन के लिए 4 पावर कार व 16 कोच भी बनकर तैयार हैं। यह परियोजना न सिर्फ प्रदूषण कम करने में मदद करेगी, बल्कि भविष्य की ग्रीन ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की दिशा भी तय करेगी।
#HydrogenTrain #IndianRailways #GreenEnergy #CleanMobility #RailInnovation #Haryana #FutureTransport
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.