मुंबई : आमिर खान की मूवी '3 इडियट्स' में प्रोफेसर का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है।
सोशल मीडिया पर कई मराठी टीवी चैनल्स ने एक्टर की पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इस दुखद खबर का ऐलान किया है। इसके बाद से ही एक्टर के फैंस भी उन्हें कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दुखद खबर से हिंदी के
बता दें एक्टर 80 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे। फिल्मों के साथ-साथ एक्टर टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुके थे। 3 इडियट्स, फरारी की सवारी, दबंग 2, आर राजकुमार, भूतनाथ, लगे रहो मुन्ना भाई, परिणीता, हम साथ-साथ हैं, दाग: द फायर और आक्रोश जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके थे। इसके साथ ही वो टीवी सीरियल भारत एक खोज, शुभ मंगल सावधान और ऑल द बेस्ट जैसे टीवी सीरियल्स में भी पहचान बना चुके थे।
'3 इडियट्स' में उनका एक डायलॉग बेहद फेमस हुआ था जिसमें वो बोलते हैं कि 'अरे कहना क्या चाहते हो। सोशल मीडिया पर इसका मीम काफी फेमस हुआ था। आज भी लोग उनके इस मीम पर फिदा हैं।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.