सबा फिरदौस

साउथ अफ्रीका की धरती पर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कप्तानी का जश्न बेहद आक्रामक अंदाज में मनाया। बेनोनी में खेले गए भारत अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच तीसरे वनडे में बाएं हाथ के ओपनर वैभव ने महज 63 गेंदों में शतक ठोक दिया। यह उनका यूथ वनडे करियर का तीसरा शतक रहा, जिसने एक बार फिर उनकी खास प्रतिभा को साबित किया।

महज 14 साल की उम्र में वैभव ने इतिहास रचते हुए अंडर-19 यूथ वनडे में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बनने का गौरव हासिल किया। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कतर के बाद यह उनका चौथे देश में शतक है और बतौर कप्तान यह उनकी पहली सेंचुरी रही। इस मुकाबले में उन्होंने 74 गेंदों पर 127 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 9 चौके शामिल थे।

इस सीरीज में पहली बार भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी संभाल रहे वैभव की लगातार दमदार पारियों ने अब सीनियर T20I टीम को लेकर भी बहस तेज कर दी है। पावरप्ले में उनका बेखौफ अंदाज उन्हें सिर्फ भविष्य का सितारा नहीं, बल्कि मौजूदा समय का असरदार हथियार बना रहा है। यही वजह है कि टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव, संजू सैमसन के बाहर होने और ईशान किशन के नंबर-3 पर खेलने जैसे विकल्पों पर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.