रेहान फ़ज़ल
कलम कैमूर - बी.डी. पब्लिक स्कूल, डेहरी के प्रांगण में वरिष्ठ नागरिक संघ की एक महत्वपूर्ण जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता लालजी प्रसाद ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के महासचिव दुखराज महतो द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन का विस्तार और नई जिम्मेदारियां सौंपना था। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए गोरख दास को वरिष्ठ नागरिक संघ, राजपुर प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संघ के पदाधिकारियों ने संगठन की भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।
सीताराम लाल (कोषाध्यक्ष), लक्ष्मण प्रसाद सिंह (उपाध्यक्ष), लालबिहारी सिंह (अंकेक्षक), भिखारी राम (सहायक सचिव), गिरिजा शंकर उपाध्याय (उप सचिव), उमाशंकर प्रसाद (नगर अध्यक्ष), पुष्पा कुंवर, मालती देवी, विमला देवी और अनीता सिंह, सरोज कुमार पाण्डेय, उमेश चौधरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.