उफ़क साहिल

पटना में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान और कारगिल स्मृति चौक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन बनाया गया है।

प्रशासन के अनुसार गांधी मैदान और आसपास के संवेदनशील इलाकों में 77 स्थानों पर 136 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। इनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस और क्यूआरटी की भी तैनाती रहेगी।

गणतंत्र दिवस के दिन सुरक्षा कारणों से कई सड़कों पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

गांधी मैदान के आसपास की सभी प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी

कारगिल स्मृति चौक से जेपी गोलंबर तक यातायात पर रोक

अशोक राजपथ और डाक बंगला चौराहा में सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा

लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड लगाए गए हैं। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच होगी। बिना पास के किसी को भी वीआईपी या प्रतिबंधित इलाके में जाने नहीं दिया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। सुरक्षा जांच में मदद करें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.