उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को भूकंप के झटकों ने लोगों को कंपा दिया। भूकंप के झटके सुबह 7:25 बजे महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। ऑफ्टर शॉक इफेक्ट के डर से ठंड के बाद भी घरों से बाहर निकले लोग ।
भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई 10 किमी बताई गई है.
भूकंप का असर बागेश्वर से 174 किलोमीटर दूर ऋषिकेश और 183 किलोमीटर दूर हरिद्वार तक महसूस किया गया।भूकंप के बाद प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया। हालांकि, अब तक की सूचना के अनुसार भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है और भूकंप के बाद की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.