उफ़क साहिल
कैमूर/बिहार
कैमूर। जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोहारी परिसर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल मेले का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा 1 से 3 तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों के नन्हे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। बाल मेले के दौरान बच्चों के लिए खेलकूद, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती और बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हस्तकला में आंगनवाड़ी के आकाश कुमार, लंगड़ी दौड़ में कक्षा तीन की सृष्टि कुमारी, जलेबी दौड़ में कक्षा दो के आरव कुमार, पीठू दौड़ में कक्षा तीन की अंशु कुमारी, भाषा दौड़ में रवि कुमार तथा गणित दौड़ में कक्षा तीन के रमजान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि सभी विजेता एवं चयनित बच्चों को 31 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) के अवसर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में आंगनवाड़ी सेविका रेशमा देवी, सहायिका तथा विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के संचालन एवं बच्चों के उत्साहवर्धन में हरिचरन सिंह, उमेश उपाध्याय, सत्य प्रकाश, रामनारायण सिंह, जुनैद अख्तर, शिल्पी कुमारी, शबा परवीन, अजमेरी खातून सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.